पोलैंड के हर घर में है शाहरूख

पोलैंड में शाहरुख के प्रशंसकों के लिए उनकी जीवनी 'द किंग ऑफ बॉलीवुड' का पोलिश भाषा में अनुवाद किया गया है। वारसा और पोलैंड के सभी प्रमुख शहरों के बाजारों में आपको यह पुस्तक मिल जाएगी।
मूल रूप से अंग्रेजी में शाहरुख की जीवनी 'द किंग ऑफ बॉलीवुड' को फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा ने लिखा है।
पोलैंड में शाहरुख को लोकप्रियता 'कभी खुशी कभी गम' से मिली। यह फिल्म जनवरी 2005 में यहां पोलिश भाषा में भी प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख की अधिकतर फिल्में यहां सुपरहिट होने लगी।
भारत में पोलैंड के राजदूत पियोटर क्लोडकोविस्की ने वारसा स्थित रॉटरी क्लब के एक समारोह में कहा कि पोलैंड के हर घर में शाहरुख पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग किंग खान को खूब पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications