Wow! शाहरुख खान की नई फिल्म में साउथ एक्ट्रेस करेंगी रोमांस, धमाकेदार प्रोजेक्ट
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 29 साल हो गए हैं। इन 29 सालों में शाहरुख खान ने ढेर सारी हिट फिल्में दीं और रोमांस के बादशाह कहलाए। अब मीडिया गलियारों में शाहरुख खान को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि वह साउथ की हसीना के साथ नजर आने वाले हैं।
पीछे कई दिनों से शाहरुख खान और साउथ निर्देशक एटली की नई फिल्म को लेकर लगातार चर्चा सामने आ रही है। बॉलीवुड गलियारों में जारी गॉसिप्स की मानें तो शाहरुख खान एटली के साथ एक फिल्म शुरू करेंगे। पठान के बाद वह बिजिल और ठहरी जैसी फिल्मों के सुपरहिट निर्देशक एटली के साथ शाहरुख अपनी नई फिल्म शुरू कर सकते हैं।

अब इस फिल्म की लीड रोल में कौन सी हीरोइन नजर आएंगी इस पर सबकी नजरें हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली ने लीड रोल के लिए साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा को अप्रोच करने का मन बनाया है। शाहरुख खान के अपोसिट नयनतारा एटली की नेक्स्ट फिल्म में नजर आ सकती हैं।
बताया जाता है कि नयनतारा और एटली दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि एटली के साथ नयनतारा बिजिल और राजा रानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब नयनतारा की बॉलीवुड एंट्री किंग खान के साथ हुई तो बॉक्स ऑफिस पर आग लग सकती है।

शाहरुख एटली की फिल्म
बताया जा रहा है कि एटली और शाहरुख की ये फिल्म एंटरटेनर पैन इंडिया फिल्म बन जाएगी। जिसमें नयनतारा के साथ बात बन सकती है।

शाहरुख खान की पठान
शाहरुख खान अब अनलॉक में जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान को डायरेक्ट कर रहे हैं।

शाहरुख खान के बेहतरीन 29 साल
छोटे पर्दे से शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत की लेकिन आज के समय में वह बॉलीवुड के बादशाहरु और टॉप स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हर जेनरा की फिल्में की।

शाहरुख खान की भंसाली के साथ रोमांटिक फिल्म
बॉलीवुड गलियारों में शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की नई फिल्म की चर्चा है। कहा जा रहा है कि भंसाली रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर देवदास जैसा बड़ा कमाल करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि एटली और भंसाली दोनों की ही फिल्मों का ऑफिशियल ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications