बुखार भी नहीं रोक पाया शाहरूख का काम

देखें : किंग खान को
गौरतलब है कि शाहरुख पेप्सोडेंट टूथपेस्ट के नए ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्मसिटी में इस टूथपेस्ट के नए विज्ञापन अभियान 'पप्पू एंड पापा' की शूटिंग पूरी की है। यद्यपि शाहरुख को 104 डिग्री (फैरेनहाइट) बुखार था लेकिन इसके बाद भी उन्होंने विज्ञापन के शूटिंग कार्यक्रम को प्रभावित नहीं होने दिया। एस सूत्र ने बताया कि शाहरुख ने शूटिंग को रद्द करने की बजाए इस विज्ञापन को शूट कर लेना बेहतर समझा।
देखें : सलमान और कुत्ते की पूंछ!
शाहरुख ने बाल कलाकार 'केवल' के साथ यह विज्ञापन दिया और वह तब तक शूटिंग करते रहे जब तक कि उनके साथी कलाकार ने बेहतर शॉट नहीं दिया। सूत्र ने बताया कि कई घंटे तक कई दृश्य देने के बावजूद शाहरुख ने इसके लिए जरा भी शिकायत नहीं की। इस विज्ञापन में एक पिता और बेटे का रिश्ता दिखाया गया है और शाहरुख ने सेट्स पर एक पिता की ही तरह व्यवहार करते हुए केवल को प्रोत्साहित किया। भई मान गए वाकई आप बॉलीवुड के किंग हो।


Click it and Unblock the Notifications