..................... Shah Rukh did not charge a penny for Rab Ne? | शाहरूख ने बिना पैसे काम किया! - Hindi Filmibeat

शाहरूख ने बिना पैसे काम किया!

By Staff

Shah Rukh Khan
ऐसा सुनने मे आ रहा हे कि शाहरूख ने फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी के लिए एक भी पैसा नही लिया है। लेकिन इसका मतलब यह नही है कि उन्‍होंने फिल्‍म में मुफ्त में काम किया है।

दरअसल शाहरूख ने अपनी फिल्‍म चक दे इंडिया की सफलता के बाद एक नियम बनाया है जिसमें वे अपने करीबी मित्रों की फिल्‍मों में पैसा नही लेंगे लेकिन लाभ में हिस्‍सेदारी करेंगे।

उनके इन दोस्‍तों में चोपड़ा परिवार, करन जौहर, फराह खान के नाम शामिल है। यही नियम उन्‍होंने आदित्‍य चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी के साथ लागू किया है।

अब जैसा कि सब को पता ही होगा कि इस फिल्‍म ने काफी अच्‍छा व्‍यवसाय किया है। तो शाहरूख फिल्‍म करने के लिए जितनी फीस लेते उससे कहीं अधिक पैसा फिल्‍म के लाभ से मिल गया।

इसके अलावा करन जौहर की फिल्‍म माई नेम इज खान में भी वे पैसा नही लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X