मलक्का में फिल्म इंडस्ट्री बनाएंगे शाहरूख

अभिनेता शाहरूख खान पहले ऐसे भारतीय अभिनेता है जिन्हें मलेशिया सरकार ने दातुकशिप पुरस्कार से सम्मानित किया है। 43 वर्षीय शाहरूख ने कहा कि अगस्त के दौरान एक टीम मलाका मे जाकर फिल्म की शुटिंग के लिए बेहतर स्थनो की तलाश करेगी।
इसके अलावा शाहरूख अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर की शुटिंग भी अगस्त और सितम्बर के दौरान मलेशिया में करने जा रहे है।
शाहरूख ने कहा है कि मलेशिया में कई सारी खुबसूरत जगहें है जहां पर फिल्मों की शुटिग की जा सकती है।
दातुकशिप पुरस्कार मिलने पर शाहरूख ने कहा कि यह मेरे लिए ही नही पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, '' यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे मलेशिया के लोगो ने सर आंखो पर बिठाया।


Click it and Unblock the Notifications