..................... शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की बड़ी फिल्म, इसी साल शुरू होगी शूटिंग- DETAILS Shah Rukh Khan and Rajkumar Hirani Movie shooting may start from September 2021 - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की बड़ी फिल्म, इसी साल शुरू होगी शूटिंग- DETAILS !

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। शाहरुख खान की यह फिल्म लॉकडाउन के चलते टली हुई है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हो गई थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते फिल्म की शूटिंग रुक गई थी।

अब एक बार फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू गो गई है। इसके साथ ही खबर है कि शाहरुख खान एक और फिल्म जल्द शुरू कर सकते हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू दिखाई दे सकती है लेकिन यह फिलहाल कंफर्म नहीं है।

 Shah Rukh Khan

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम सितंबर 2021 में शुरू हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2022 में खत्म होगी। इस फिल्म में फिमेल लीड रोल में तापसी पन्नू के दिखाई देने की खबर है।

यह मूवी इमिग्रेशन पर बनी है जिसे राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लौं ने मिलकर लिखी है। फिलहाल इस फिल्म के स्टार कास्ट फाइनल नहीं हुई है। इस फिल्म को लेकर जल्द ही और भी जानकारी सामने आ सकती है।

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म

शाहरुख़ खान की बॉलीवुड में आख़िरी फ़िल्म ज़ीरो थी। शाहरुख़ खान की नई फ़िल्म 1200 दिनों बाद रिलीज़ होगी। यह पहली बार है कि शाहरुख़ खान की फ़िल्म इतने दिनों बाद रिलीज़ होगी।

पठान

पठान

शाहरुख़ की अपकमिंग फ़िल्म पठान है। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों ज़ोर शोर से चल रही है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस फिल्म का हिस्सा हैं जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

बैक टू बैक शूटिंग

बैक टू बैक शूटिंग

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाह रुख़ खान इन दिनों अपनी फ़िल्म पठान पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही खबरें है कि उन्होंने कुछ और फ़िल्में साइन की है। शाहरुख़ खान आने वाले दिनों में अपनी फ़िल्मों की बैक टू बैक शूटिंग करेंगे।

राज एंड डीके के साथ शाहरुख खान की फिल्म

राज एंड डीके के साथ शाहरुख खान की फिल्म

बॉलीवुड गलियारे में राज और डीके भी शाहरुख खान संग काम करना चाहते हैं। खबरें हैं कि एक्टर संग स्क्रिप्ट भी शेयर की है। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X