रानी से नाराज शाहरुख खान

रानी ने सलमान खान के टीवी शो दस का दम में हिस्सा क्या लिया, शाहरुख खान उससे नाराज हो गये हैं। ज्ञात हो कि रानी और शाहरुख बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनो ने एक साथ कई यादगार फिल्में दी हैं।
लेकिन अब रानी उनकी काली सूची में शामिल हो गई हैं। शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी से वादा किया था कि वह अपनी फिल्म बिल्लू बारबर के एक आइटम गीत में रानी और प्रियंका चौपडा को लेंगे।
लेकिन उसने रानी की बजाय केवल प्रियंका को लिया है। इससे रानी अपने आप को बेहद आहत महसूस कर रही है। इस तरह शाहरुख ने रानी से बदला लिया है।
शाहरुख खान इसमें दो अन्य आइटम गीत करीना कपूर और दीपिका पादुकोड के साथ भी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियन कर रहे हैं, जिन्होंने कि आइटम गीत के लिये अभिनेत्री का चुनाव करने की जिम्मेदारी शाहरुख पर ही छोड रखी है।


Click it and Unblock the Notifications