शाहरूख बेहतर अभिनेता नही है: गौरी

By Staff

Gauri-Shahrukh
अभिनेता शाहरूख खान और उनकी पत्‍नी गौरी की प्रेम कहानी और शादी हमेशा लोगो के बीच चर्चा का विषय रही है। एक मुस्लिम सुपरस्‍टार और एक हिंदू लड़की के बीच प्रेम का इतने दिनों तक टिके रहना और इस बीच शाहरूख का नाम कभी भी किसी और हीरोइन के साथ नही जुड़ा है।

फिल्‍म निर्माता चाहते है कि उन दोनो की प्रेम कहानी पर फिल्‍म बनाई जाए लेकिन शाहरूख को इस बात में कोई रूचि नही है।

उन्‍होंने इस बारे मे कहा, '' मुझे लगता है कि मैंने अपनी सारी फिल्‍मों में अपनी जिंदगी का कुछ न कुछ हिस्‍सा जरूर डाला है अब अगर मैं अपनी वास्‍तविक प्रेम कहानी पर फिल्‍म बनाउंगा तो मेरी पत्‍नी मुझे छोड़ कर चली जाएगी।''

उनका कहना है कि हमारी प्रेम कहानी एक साधारण प्रेम कहानी है लेकिन लोगो को यह असाधारण लगता है। वैसे मैं अपनी प्रेम कहानी को अपनी आने वाली फिल्‍म 'रब ने बना दी जोड़ी' से जोड़ना चाहुंगा।

शाहरूख यह भी कहते है कि अगर मैंने अपने जीवन पर फिल्‍म बनाई तो मुझे नही लगता कि गौरी उसमें काम करेंगी क्‍योंकि वो मुझे बेहतर अभिनेता नही मानती है।

खैर हम समझ सकते है शाहरूख! पर हमें तो आपकी प्रेम कहानी कुछ खास ही लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X