..................... Shah Rukh finds his Simran | शाहरुख की नायिका सोनम नहीं सिमरन - Hindi Filmibeat

शाहरुख की नायिका सोनम नहीं सिमरन

By Staff

Shah Rukh Khan
आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए शाहरुख के अपोजिट काम करने वाली अभिनेत्री की तलाश आखिर पूरी हो गई और यह अभिनेत्री सोनम कपूर नहीं बल्कि अमृतसर से ताल्लुक रखने वाली एक नई लड़की सिमरन होगी. यहां बता दें कि आदित्य ने इस फिल्म के लिए हिरोइन फाइनल करने से पहले बाकायदा एक ऑडीशन कराया था.

फिलहाल पता लगा है कि शाहरुख की इस नई नायिका ने इससे पहले कभी अभिनय नहीं किया है. उसका चयन सिर्फ उसके लुक्स और उसके स्क्रीन टेस्ट के आधार पर किया गया है. इस खबर से जाहिर तौर पर सोनम कपूर को काफी निराशा हुई होगी, जिनका सेलेक्शन कुछ समय पहले तक लगभग फाइनल माना जा रहा था. वैसे चर्चा है कि इस अभिनेत्री को चुने जाने के पीछे शाहरुख भी हैं. आदित्य इस फिल्म के लिए पहले किसी जमी-जमायी नायिका की तलाश में थे, क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म की पटकथा मे काफी ताजगी है और क्लाइमेक्स में कुछ दिलचस्प ट्विस्ट हैं.

बहरहाल सिमरन ने अपनी मासूमियत के चलते आदित्य और शाहरुख का दिल जीत लिया. यही खूबी उन्हें अपने चरित्र के लिए चाहिए भी थी. इतना ही नहीं इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नई होने के बावजूद सिमरन शाहरुख से जब पहली बार मिली तो उनके स्टारडम से घबराई नहीं. फिलहाल जब तक शूटिंग शुरू नहीं हो जाती आदित्य अपनी इस नई नायिका को सात पर्दे के पीछे छिपा कर रखेंगे.

आपको ध्यान होगा कि शाहरुख और आदित्य की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल के किरदार का नाम भी सिमरन था. इस सिमरन ने बताया कि उसने यह फिल्म कई बार देखी और उसने कभी सोचा नहीं था कि अपनी जिंदगी में कभी उसे शाहरुख के साथ काम करने का भी मौका मिलेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X