आमिर की फब्तियां पसंद नही: शाहरूख

By Super

I dont like Aamir coments on me: Shah Rukh
बालीवुड सुपरस्‍टार शा‍हरूख खान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे आमिर की उस आदत को पसंद नही करते है जब वे शाहरूख पर फब्‍ती कसते है।

शाहरूख ने आमिर का मजा लेते हुए कहा कि वे चाहे तो अभी अपनी शर्ट उतार सकते है लेकिन आमिर खान की तरह उनके शरीर पर कुछ लिखा नही है। जिस पर वहां मौजूद दर्शको ने मजा लिया।

जब उनसे पूछा गया कि वो आमिर के खिलाफ क्‍यो बोलते है तो उनका कहना था कि मैं आमिर के बारे में कभी कुछ नही बोलता हूं मीडिया इसे हमेशा एक मुददा बनाकर रखती है। यह सब मजाक की बाते है लेकिन जब आमिर गंभीरता से कुछ कहते है तो मुझे बुरा लगता है।

शाहरूख ने इस बारे में ज्‍यादा बात करने से मना करते हुए कहा कि वे इस बारे में आमिर से ही बात करेंगे, मीडिया से बात करके कुछ हासिल नही होने वाला है। फिलहाल शाहरूख अपनी फिल्‍म बिल्‍लू बारबर के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है।

इस फिल्‍म में शाहरूख एक छोटी सी भूमिका में है। फिल्‍म में इरफान खान और लारा दत्‍ता मुख्‍य भूमिकाओं में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X