शाहरुख की टू स्टेट्स अभी स्टैंड बाय में

वहीं दूसरी ओर निर्माता साजिद नाडियावाला इस बात से परेशान हो गये हैं। क्योंकि लगातार फिल्म का वक्त बदला जा रहा है। पहले निर्माता सिध्दार्थ ने इस प्रोजेक्ट से अपना पल्ला झाड़ लिया और अब विशाल भी इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से निर्माता बहुत टेंशन में है।
फिलहाल शाहरुख भी अपने दो बाकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उन्होंने कहा है कि इसे पूरा करने के बाद ही वे किसी और बात पर ध्यान देंगे। विशाल ने इस बारे में स्पष्ट कहा है कि यह सच है कि मैं अभी पूरी तरह स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हूं। इसलिए यह जरूरी है कि काम किया जाये और विस्तार से। पहले मीरा का प्रोजेक्ट पूरा करूंगा। फिर किसी और प्रोजेक्ट पर सोचूंगा।


Click it and Unblock the Notifications