सेक्सी..सेक्सी..सेक्सी ..मुझे लोग बोलें : प्रीति जिंटा

Preity Zinta
सेक्सी..सेक्सी..सेक्सी ..मुझे लोग बोलें..जीं हां आजकल दिन-रात ये ही सोच रही हैं आपकी चहेती हिरोईन प्रीति जिटा। जो इन दिनों अपने थुलथुल शरीर से परेशान हैं। पिछले काफी समय हिंदी फिल्मों से दूर रहने वाली प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसकी पहली फिल्म है 'लव इन पेरिस'| फिल्म को रोमांटिंक कॉमेडी बताया जा रहा है। फिल्म में लीड रोल खुद मैडम प्रीति निभा रही है ।

लंबे अरसे से फिल्मी दुनिया से दूर हो कर नेस वाडिया संग डेटिंग करने वाली प्रीति फिलहाल इन दिनो पेरिस में है। जहां पर वो फिटनेस ट्रेनर ट्रेसी एंडरसन से फिटनेस टिप्स ले रही है। ये वो ही ट्रेनर हैं जिनकी सलाह हॉलीवुड की हॉट बेब मैडोना लेती है। अब प्रीति जब उनके पास पहुंची है तो आप सोच सकते हैं कि प्रीति भी चाहती है कि वो भी मैडोना की तरह हॉट और सेक्सी बन जाये ताकि जब लोग उन्हें पर्दे पर देखएं तो बस देखते ही रह जाये।

गौरतलब है कि फिल्म 'दिल से' में एक छोटा से रोल से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रीति जिंटा की पहचान बनीं फिल्म 'सोल्जर' से। जिसके बाद प्रीति ने सशक्त अभिनय करके हर किसी का दिल जीत लिया । संघर्ष , क्या कहना, दिल चाहता है, वीर जारा, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना ऐसी फिल्में है जिन्हे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं|

लेकिन जब से प्रीति ने आईपीएल टीम बनायी है वो नेस वाडिया के करीब और फिल्मों से दूर होती गयी जिसका नतीजा ये हुआ कि उनके पास से फिल्में चली गयी, लेकिन अब जबकि उनकी लव लाईफ का एंड हो चुका है वो एक बार फिर से अपने पुराने रूख में लौटी है, देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनका ये रूप कितनों को लुभा पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X