क्या 'किक' का सीक्वल होगा 'डेविल'!
फिल्म किक का गाना 'डेविल' तो आपको याद ही होगा। साल 2014 की सबसे हिट गानों में से है सलमान और नरगिस का गाना 'मैंनू प्यार न मिले तो मर जावां'। लिहाजा, अब इसी सफलता को देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने इस शब्द 'डेविल' को रेजिस्टर करवा लिया है।
वैसे तो फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला ने अभी तक इस बात पर कोई बयान नहीं दिया है कि लेकिन बॉलीवुड गलियारों यह खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है कि जल्द ही किक का सीक्वल फ्लोर पर होगा। और इस फिल्म का नाम होगा 'डेविल'। खबरें तो यह भी हैं कि इस फिल्म में डेविल की भूमिका भी सलमान खान ही निभाएंगे।
सूत्रों की मानें तो, निर्देशक साजिद नाडियावाला इस गाने की सफलता से काफी खुश एवं उत्साहित हैं। साजिद के अनुसार, यह काफी आकर्षित करने वाला शब्द है, लिहाजा यह एक हिट टाइटल साबित होगा। लिहाजा, वे इस टाइटल के साथ एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
बहरहाल, फिलहाल साजिद अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों में काफी बिजी हैं। अभी सैफ- करीना की फैंटम, रणबीर-दीपिका की तमाशा, वरूण-जॉन और जैकलीन की ढ़िशूम और हाउसफुल 3 साजिद के लिस्ट में शामिल है। जिसके बाद ही वे किसी फिल्म की निर्देशन में उतरेंगे। वहीं, सलमान भी अभी काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, कम से कम अगले दो सालों तक तो सलमान फैंस को 'डेविल' की झलक देखने को नहीं मिल पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
