Seema Haider: भारतीय सैनिकों को भी फंसाना चाहती थी सीमा हैदर, ‘फूफी’ कोडवर्ड के राज...

Seema Haider

Seema Haider Codewords: पाकिस्तान से चार बच्चों के लेकर नोएडा के सचिन के लिए सरहद पार कर चुकी सीमा हैदर की लव स्टोरी पर किसी को भी आसानी से भरोसा नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर को लेकर हैरान करने वाले खुलासे हुए जा रहे हैं। कई बार सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने जैसे आरोप भी लगे तो उनकी भी जांच एजेंसियां तहकीकात कर रही हैं। लेकिन सीमा का साफ-साफ कहना है कि वह जासूस नहीं है।

सीमा का कहना है कि मैं कोई जासूस नहीं हूं। मैं सचिन के प्यार में यहां आई हूं। सूत्रों के मुताबिक, सीमा के मोबाइल फोन से जो चैट डिटेल बरामद हुए हैं, उसमें उसने बेहद सधी और साफ भाषा का इस्तेमाल किया हुआ है। खास बात है कि चैट भी एकदम साफ हिंदी और कुछ शब्द इंग्लिश में (हिंगलिश का इस्तेमाल) की गई है, जबकि पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसने हिंदी और इंग्लिश जेल में बोलना सीखा है।

पूछताछ में यूपी एटीएस ने ये भी पूछा कि क्या कभी 'फूफी और फल के कोडवर्ड का भी प्रयोग किया था? बता दें कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई में 'फूफी' उस शख्स को कहा जाता है, जो दूसरे देश से जुड़ी जानकारियां आईएसआई तक भेजने का काम करता है। वहीं 'फल' का नाम रुपयों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यूपी एटीएस ने ये भी पूछा कि तुम इतनी शुद्ध हिंदी कैसे बोल लेती हो? तुम्हें हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में कैसे पता है?

हालांकि सीमा हैदर के नोएडा स्थित रबूपुरा गांव तक पहुंचने में किन लोगों ने मदद की, इसे लेकर वह सही जवाब नहीं दे पाई है. यूपी एटीएस को पूछताछ में एक और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। सीमा ने कुछ सैन्य अधिकारियों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, लेकिन क्यों रिक्वेस्ट भेजी? इसका उसने सीधा जवाब नहीं दिया। उसने गोलमोल जवाब ही दिया। उसने कहा कि ये तो रेंडम भेजी थी। उसको नहीं पता था कि वो इंडियन आर्मी से हैं।

यूपी एटीएस की टीम सीमा का मोबाइल डेटा खंगाल रही है। सीमा के भाई और चाचा के पाकिस्तान आर्मी में होने के लेकर कई सवाल जवाब किए गए। अभी तक जासूसी एंगल पर यूपी एटीएस के हाथ कोई बड़ा सबूत नहीं लगा है। हालांकि जांच अभी जारी है। सीमा के पति गुलाम हैदर ने भी दावा किया है की सीमा ने बताया था कि उसका भाई आसिफ कराची में आर्मी में था और सीमा का चाचा गुलाम अकबर इस्लामाबाद में आर्मी में बड़े ओहदे पर है। एटीएस ने इस एंगल पर भी सीमा से पूछताछ की।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X