VIDEO: इतने पॉपुलर एक्टर.. लेकिन हरकत ऐसी.. वायरल हुआ वीडियो!
[गपशप] अन्नू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। एक से एक बेहतरीन फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रह चुके अन्नू कपूर की तरह इंडस्ट्री इज्जत भरी निगाहों के साथ देखती है और यही हाल फैंस का भी है।
लेकिन हाल ही में एक ऐसी वीडियो वायरल हो गयी है, जिसे देखकर आपको इस पॉपुलर एक्टर से थोड़ी नफरत हो ही जाएगी। लेकिन हां, इस वीडियो को देखकर आप खुलकर हंस सकते हैं, हालांकि इसमें काफी हिंसा (शब्दों का) दिखाया गया है।
SURPRISE: नए टीवी शो के साथ तैयार सलमान खान..
दरअसल, यह वीडियो काफी पुराने रिएलिटी शो की है.. 'एक से बढ़कर एक- छोटा पैकेट बड़ा धमाका'.. जहां अन्नू कपूर, कुणाल कोहली और राखी सावंत बतौर जज बैठे हैं। लेकिन फिर शो में कुछ ऐसा हुआ.. जिसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते।
एक कंटेस्टेंट के गाने और प्वाइंट्स की बात पर अन्नू कपूर कुणाल कोहली से इस तरह भिड़ गए कि बच्चे भी सहम गए। कुणाल शो छोड़कर चले गए और राखी सावंत.. जी हां राखी सावंत भी अन्नू कपूर के सामने ज्यादा सहनशील लगीं।
यहां देखें वायरल हुआ वीडियो-(नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications












