..................... See, Sara Ali Khan and ananya pandey qatar airways photoshoot and doha trip photos - Hindi Filmibeat

कहीं दोस्ती निभाती तो कहीं शूट करवाती, अनन्या पांडे और सारा अली खान ने अपने कातिलाना लुक से फैंस को किया घायल!

Sara Ali Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान दोनों ना सिर्फ अपने काम के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने फैशनेबल और जॉली नेचर के साथ-साथ अपनी फ्रेंडशिप के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में ये दोनों ही एक्ट्रेस दोस्ती निभाती हुई और प्रोफेशनली एक-दूसरे के साथ काम करती हुई भी दिखी।

जी हां, अनन्या पांडे और सारा अली खान दोनों ही कतार की राजधानी दोहा में घूमती-फिरती और कतार एयरवेज के लिए फोटोशूट करवाती नजर आईं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही हसीनाओं ने अपने इस ट्रिप और फोटोशूट की अलग-अलग तरह से फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

सारा अली खान ने एक फोटो सीरीज पोस्ट की जिसमें वे ब्लैक प्लाजो के साथ फ्लोरी स्टाइल में ब्लैक ट्यूनिक टॉप को मैच करती हुई दिख रही है। इस ड्रेस को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई है और हील्स पहनी है। वहीं इसी फोटो सीरीज में वे अनन्या पांडे के साथ भी कहीं गले मिलती हुई तो कहीं फोटोशूट करवाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान अनन्या पांडे ने व्हाइट स्कर्ट और टॉप पहना है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट बेल्ट पहनी हुई है। दोनों ही हसीनाओं ने स्लीवलेस ड्रेस पहनी है और कतार की खूबसूरती बढ़ाती हुई दिख रही हैं।

वहीं सारा अली खान ने इसी ट्रिप का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे एयरपोर्ट पर मस्ती करते हुए दिख रहीं हैं तो कभी दोहा में अपना मेकअप करवाते नजर आईं। इसके अलावा वे वीडियो में कभी चाय पीते हुए तो कभी अनन्या के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए या फोटोशूट करवाते हुए दिखीं। इस पूरे ट्रिप की कुछ-कुछ झलकियां इंस्टा पर पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट का भी अपना लुक इसी वीडियो में दिखाया है।

दूसरी और अनन्या पांडे ने भी दो पोस्ट की हैं जिसमें एक फोटो सीरीज है। इस सीरीज में वे जहां दोहा में सारा अली खान के साथ फोटो खिंचवाते भी दिख रही है तो वहीं दोहा में मेकअप करवाती हुई, बीच के पास अपने खाने की फोटो पोस्ट करते हुए और अपने रूम के बाहर की बेहद कातिल अंदाज में फोटोज क्लिक करवाती हुई दिख रही हैं। इस फोटो सीरीज में उन्होंने व्हाइट स्कर्ट और टॉप पेयर किया है। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे ने एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे कतार एयरवेज के लिए फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इसमें उन्होंने ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन पहना है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए चोकर स्टाइल डायमंड नेकलेस पहना है और जुड़ा बनाते हुए लाल लिपस्टिक कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हाई हील्स पहनी हैं। अनन्या के साथ सारा अली खान भी दिख रही है जिन्होंने क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो और व्हाइट कलर में श्रग पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। दोनों ही हसीनाएं अपनी खूबसूरती से फैंस को मदहोश करती नजर आ रही हैं।

बहरहाल, इन दोनों ही हसीनाओं की फोटो और वीडियोज पर लाखों लाइक आ रहे हैं और इनकी दोस्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब आग की तरह वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X