KHAN सुपरस्टार की जबरदस्त तैयारी शुरु.. अजय देवगन को तगड़ी टक्कर!
दिवाली 2017 को दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन'.. और दूसरी है आमिर खान की प्रोडक्शन फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार'.. अब तक इस टक्कर को काफी मामूली माना जा रहा था।
''शाहरूख, सलमान मेगास्टार्स हैं.. एक- दो फिल्में फ्लॉप होने से कुछ नहीं होता..''
लेकिन आमिर खान के ताज़ा बयानों को सुनकर हमें लगा कि यह टक्कर काफी तगड़ा होने वाला है। अब तक माना जा रहा था सीक्रेट सुपरस्टार बच्चों वाली फिल्म है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर लांच पर आमिर खान ने साफ साफ कहा कि यह पूरी तरह से परिवारिक फिल्म है। बच्चों के साथ ही यह बड़ों के लिए अहम मैसेज देती है।

हम्म.. अब सीक्रेट सुपरस्टार भी पारिवारिक फिल्म है.... गोलमाल अगेन भी पारिवारिक है। जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच काफी भिड़ंत मचने वाली है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म को लेकर आमिर खान ने और भी कई बयान दिये हैं.. जिससे साफ है फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications