गे समर्थन में क्यों है सेलिना?
जब भी समलैंगिकों के अधिकारों की बात आती है तो अभिनेत्री सेलिना जेटली सबसे आगे खड़ी दिखाई देती है। जानते है इसके पीछे क्या राज है। अगर एक अखबार की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो इसके पीछे सेलिना का एक व्यक्तिगत मामला है। कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति के साथ सेलिना काफी नजदीकी महसूस करती है वह समलैंगिक है।
एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भी सेलिना उस व्यक्ति के साथ नजर आई। सेलिना के नजदीकी लोगों का कहना है कि वह व्यक्ति कोई और नही बल्कि सेलिना के बचपन का दोस्त इंदुमति है।
सेलिना इन खबरों से कतई परेशान नही है उनका कहना है कि मैं जानती हूं कि मेरे उपर कई तरह के सवाल उठाए जाएंगे। समलैंगिकों के समर्थन में खड़े होने पर कुछ लोग मुझसे काफी नाराज है, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नही पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications