कैटरीना के लिप्स के पीछे कौन रणबीर या...
इन दिनों बॉलीवुड में केवल एक ही हॉट कपल के बारे में चर्चा है और वह हैं रणबीर-कैटरीना। जिनकी शादी की खबरों ने बॉलीवुड में हलचल पैदा कर रखी है। खबर तो यह भी आयी
है कि रणबीर कपूर अपने जन्मदिन यानी कि 28 सितंबर को अपने प्यार कैटरीना से सगाई भी करने जा रहे हैं। खैर इस बारे में तो हम बात में बात करेंगे,अभी बात करते हैं कैटरीना कैफ की।
जो हाल ही में लंदन से अपनी बहन की शादी से वापस आयी हैं लेकिन गुरूवार को जो कैटरीना एयरपोर्ट में दिखायी दीं वह कुछ बदली-बदली दिखायी दी। अक्सर लड़कियों की फिजीकल काया शादी के बाद बदल जाती है। लेकिन शादी से पहले कैटरीना के काया में बदलाव हो जाये तो मामला सोचनीय हो जाता है।
अरेरेरेरेरे.. इससे पहले आप कुछ उल्टा-सीधा सोचे, हम आपको बता देते हैं कि मामला क्या है? दरअसल कैटरीना जब एयरपोर्ट में दिखायी दीं तो कैटरीना ने अपने लिप्स को छुपाने की कोशिश की। जिसकी वजह से ना चाहते हुए भी कैमरे कैटरीना के लिप्स की ओर चले गये।
कैटरीना के लिप्स काफी मोटे और शेप में दिखायी पर रहे थे जिसकी वजह से कैटरीना पहले से ज्यादा हसीन लग रही थीं। लोगों के दिमाग में शक पैदा हुआ कि कैटरीना ने नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट से अपने होठों को सुंदर दिखाने की कोशिश की है। अब पता नहीं कैटरीना के लिप्स की सुंदरता का राज सर्जरी है या फिर रणबीर का...। आप सोचते रहिए.. लेकिन जो सोचियेगा..उसे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखियेगा.. हमें इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
