Sanju: नहीं होगा ये बड़ा खुलासा, ऐन वक्त पर काटा गया ये सीन, जानकर चौंक जाएंगे!

Recommended Video

Sanju: Here's why Madhuri Dixit's scenes get edited from the Biopic । Fimibeat

इन दिनों रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म संजू जबरदस्त सुर्खियों में है। ट्रेलर रिलीज के बाद हर कोई बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। हाल ही में इस फिल्म का गाना मैं बढ़िया तू भी बढ़िया रिलीज किया गया है। इस गाने में रणबीर और सोनम कपूर का जबरदस्त रोमांस देखने को मिला। संजू का ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो गया है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और धमाकेदार खबर आ रही है।

[2019 हो गया बुक, Leak हुआ फर्स्ट लुक, जबरदस्त तस्वीरें वायरल]

इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए जाएंगे लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि संजू के लिए शूट हो चुका फिल्म का एक हिस्सा पूरी तरह काट दिया गया है। दरअसल, इस फिल्म में संजय दत्त की सबसे चर्चित माधुरी से अफेयर को लेकर कुछ सीन्स दिखाए जाने थे लेकिन बाद में फिल्म के फाइनल कट में ये सारे सीन हटा दिए गए।

scene-about-madhu-dixit-sanjay-dutt-affair-is-edited-in-Sanju-final-cut

सूत्रों के मुताबिक खुद माधुरी नहीं चाहती थीं कि उनका जिक्र भी इस फिल्म में आए। जिसके चलचे संजय दत्त और डायरेक्टर राजू हिरानी ने बातचीत के बाद ये फैसला लिया। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद माधुरी की तरफ संकेत करता हुआ एक सीन फिल्म में रखा गया था। जब जेल होने के बाद संजय दत्त माधुरी को फोन करते हैं और उनके बजाय माधुरी की मां फोन उठाकर दोनों का रिश्ता खत्म कर देती हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि जब इस संकेत करते हुए सीन के बारे में माधुरी को पता चला तो उन्होंने दोबारा राजू हिरानी से बात की और सीन हटाने की मांग की इसके बाद बाद फाइनल एडिट में राजू हिरानी ने ये सीन भी हटा दिया। सिर्फ माधुरी के साथ अफेयर ही नहीं संजू में संजय दत्त के कई विवादित बातें गुप्त ही रखी जाएंगी। आगे जानें कौन से हैं वो 4 किस्से जिनका खुलासा संजू में तो क्या शायद कभी नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X