फिल्में पाने को बेताब सयाली

वर्ष 2007 में आई सयाली की फिल्म द ट्रेन असफल रही थी हालांकि सयाली फिल्म में बहुत खुबसूरत लगी थी। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और भावहीन अभिनेत्री गीता बसरा भी थी पर फिल्म को डूबने से कोई बचा नही पाया।
सयाली भगत को अपने अभिनय में सुधार लाने पर विचार करना चाहिए था लेकिन सयाली ने ऐसा कुछ नही किया। हालांकि उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म हल्ला बोल के एक गाने मे कुछ धमाल मचाने की कोशिश जरूर की थी पर वहां भी कुछ नही हो पाया।
फिल्मों के लिए भले ही सयाली चर्चा में न रही हो लेकिन एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से अपने प्रेम संबंधो के लिए जरूर चर्चा में रही। फैशन पत्रिका हेयर के जनवरी अंक के मुख पृष्ठ पर छपकर लोगो का थोड़ा ध्यान आकर्षित करने में भी सफल रही है।
पर इन सबसे उन्हें फिल्में मिलेंगी या नही ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications