ये होंगे 2019 के सबसे खतरनाक विलेन- 100 करोड़ी फिल्म में FINAL
साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है धर्मा प्रोडक्शन की ब्रह्मास्त्र। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म हाल ही में फ्लोर पर आ गयी है। ताजा खबर के अनुसार, फिल्म के विलेन को भी फाइनल कर लिया गया है।
अगले हफ्ते सलमान खान का बड़ा धमाका- BOX OFFICE पर मचेगा धूम!
फिल्म के विलेन होंगे टीवी एक्टर सौरव गुर्जर। बता दें, सौरव को महाभारत में हमने भीम के किरदार में भी देखा है। लेकिन सुपरहीरो फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ वो फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं।

बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.. जब एक फिल्म तीन पार्ट (trilogy) में रिलीज होगी। यह करण जौहर की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह एक काल्पनिक- एडवेंचर से भरी लव स्टोरी होगी। फिल्म में रणबीर सुपरहीरो बने हैं.. जबकि आलिया उनकी प्रेमिका।


Click it and Unblock the Notifications