'झलक दिखला जा 4' के जज होंगे सौरव गांगुली!

saurav-ganguli
क्रिकेट के मैदान में सफल पारियां खेलने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अब सोनी टीवी के डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 4' के जज बन सकते हैं। खबर है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और पूर्व भारतीय बैट्समैन नवजोत सिंह सिद्धू के साथ गांगुली के पास भी इस शो का जज बनने का प्रस्ताव है।

गांगुली इससे पहले 'नाइट्स एंड एंजेल्स' रिएलिटी शो के जज रह चुके हैं। इस शो के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयरलीडर्स का चयन किया गया था। सिद्धु 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' के जज बनने के बाद से लोकप्रिय हो चुके हैं। 'झलक दिखला जा' में पहली बार किसी खिलाड़ी को नहीं लिया जा रहा है। इसके पहले संस्करण में क्रिकेटर अजय जडेजा और दूसरे संस्करण में हॉकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी जज बने थे। भारतीय फुटबॉल के कैप्टन बाईचुंग भूटिया ने इसके तीसरे संस्करण में विजेता को ट्रॉफी दी थी।

'डांसिंग विद द स्टार्स' के भारतीय संस्करण 'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण का प्रसारण इस साल दिसम्बर में या जनवरी 2011 में शुरू हो जाएगा। इस शो के पिछले संस्करण में नृत्य निर्देशिका सरोज खान, वैभवी मर्चेट और अभिनेत्री जूही चावला जज थीं।

Read more about: बॉलीवुड bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X