सबसे सेक्सी ड्रेस साड़ी: विद्या बालन

हाल ही में 56वें आईडिया फिल्म अवार्ड 2010 की प्रेस कांफ्रेंस में विद्या लाल और हरे रंग की साड़ी में पहुंची। जब पत्रकारों ने उनसे उनके साड़ी प्रेम के बारे में पूछा तो विद्या बोलीं कि साड़ी उन्हें सबसे ज्यादा सेक्सी ड्रेस लगती है इसलिए उन्हें इससे प्यार है।
देखिये साड़ी में विद्या की हॉट तस्वीरें | 56वें आईडिया फिल्म अवार्ड प्रेस मीट में विद्या
साथ में विद्या ने ये भी कहाकि साड़ी में आपको अपने शेप और साइज की ज्यादा चिंता नहीं करना पड़ती और ये सब पर फबती इसलिए उन्हें साडी़ पहनना पसंद है। वैसे हाल में आई विद्या की साड़ी वाली कुछ तस्वीरों में वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं।
मगर अपने खराब ड्रेसिंग सेंस के कारण विद्या कई बार आलोचना की शिकार हो चुकी हैं। पर लगता है विद्या अपनी ड्रेसेज के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती और उन्होंने अपने लिए सबसे बेहतर परिधान चुन लिया है साड़ी।
वैसे इसमें कोई शक नहीं की विद्या साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं और इसमें इनका शेप और साइज भी ठीक लगता है। तो आपका क्या कहना है इस बारे में?


Click it and Unblock the Notifications