शाहिद के साथ काम करना चाहती हैं सारा

वो साजिद नाडियावाला की फिल्म हीर रांझा में शाहिद कपूर के साथ काम करनेवाली हैं इसलिए उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले कई दिनों से इस बात पर बहस हो रही थी कि आखिरकार रांझा की हीर कौन बनेगी।
मगर अब साफ हो गया है कि सारा ही बनेंगी शाहिद की हीर। खुद सारा का कहना है कि शाहिद बहुत अच्छे कलाकार हैं और उन्हें खुशी होगी अगर उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिले। साजिद अपनी फिल्म के लिए एक फ्रेश चेहरे की तलाश में थे और सारा में उन्हें वह खूबियां मिल गईं।


Click it and Unblock the Notifications











