सारा ने लिया करियर से जुड़ा बड़ा फैसला..नहीं करेंगी दूसरी फिल्म साइन..लेकिन!
सारा अली खान बॉलीवुड में केदारनाथ से डेब्यू करने वाली हैं।डेब्यू से पहले ही सारा अली खान स्टार बन चुकी हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसलिए सारा अली खान अपने करियर में हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहती हैं और उन्होंने फैसला किया है कि वो फिलहाल कोई और फिल्म नहीं साइन करेंगी।
Recommended Video

दरअसल सारा अली खान सबसे पहली अपनी डेब्यू फिल्म के ट्रेलर और फर्स्ट लुक पर लोगों का रिएक्शन जानना चाहती हैं और उसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहती हैं। लेकिन इसके साथ एक खास बात ये भी है कि अगर इसके बीच कोई बहुत ही अच्छा ऑफर आता है तो वो स्वीकार भी कर सकती हैं।

ये फैसला सिर्फ सारा अली खान का नहीं बल्कि उनकी मम्मी अमृता सिंह का भी है जिन्होंने सारा अली खान के करियर की बागडोर अपनी हाथों में ली है।वो सारा अली खान के सारे प्रोजेक्ट्स देखती हैं और फैसला करती हैं कि उन्हें कौन सी फिल्म करनी चाहिए।
फिलहाल इन दिनों सारा अली खान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनकी जो भी केदारनाथ से जुड़ी तस्वीरें आई हैं उसे लोगों ने काफी पसंद किया है। अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।


Click it and Unblock the Notifications