..................... Sara Ali Khan wants to work with Ex boyfriend Kartik Aaryan in this movie, read all the detail. Sara अपने Ex कार्तिक आर्यन के साथ करना चाहती हैं रोमांस, इस फिल्म में है साथ काम करने की इच्छा। - Hindi Filmibeat

Sara अपने Ex कार्तिक आर्यन के साथ करना चाहती हैं 'रोमांस', इस फिल्म में है साथ काम करने की इच्छा

kartik aaryan, sara ali khan

Sara Ali Khan wants to work with Kartik Aaryan: सारा अली खान की फिल्म 'गैसलाइट' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म में सारा अली खान के अलावा विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह भी हैं। सारा अली खान इन दिनों अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' की शूटिंग कर रही हैं।

लेकिन, इस बीच सारा अली खान ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ काम करने की इच्छा जताई है। दरअसल, कार्तिक आर्यन स्टारर 'आशिकी 3' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी अनुराग बसु ही कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के लिए फीमेल लीड का नाम नहीं फाइनल हुआ है।

दरअसल, सारा अली खान ने कनेक्ट एफएम से बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' में काम करने की इच्छा जताई है। सारा अली खान ने कहा है- 'मुझे अब तक 'आशिकी 3' ऑफर नहीं हुई है, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझे ऑफर की जाती है।'

पहले हालांकि ऐसी खबरें आ चुकी हैं मेकर्स सारा अली खान से इस फिल्म के लिए बात कर रहे हैं। अब सारा भी यही कह रही हैं कि वो इस फिल्म में काम करना चाहती हैं। बता दें कि, लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के डेटिंग की खूब खबरें सामने आई थी।

वहीं, कॉफी विद करण में सारा अली खान ने हिंट भी दिया था कि उनके और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ था। कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर कभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। एक बार अपनी सारा की वायरल तस्वीरों पर उन्होंने सफाई जरूर दी थी और कहा था कि हम एक ही जगह पर थे और तस्वीरें ले ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X