सत्यनारायण की कथा: सारा अली खान Vs श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन के साथ कौन हुआ फाईनल?
कार्तिक आर्यन, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा का हिस्सा हैं जिसका अनाउंसमेंट हाल ही में हुआ। ये फिल्म एक म्यूज़िकल कॉमेडी है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं मराठी नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर समीर विध्वंस। अब फिल्म की हीरोइन को लेकर टीम में काफी कन्फ्यूजन है।
दरअसल, फिल्म की टीम के कुछ लोग जहां श्रद्धा कपूर को कार्तिक के साथ रोमांस करते देखना चाहते हैं वहीं कुछ कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी को परदे पर उतारना चाहते हैं।

अभी तक फिल्म के लिए सारा अली खान को अप्रोच नहीं किया गया है लेकिन फिल्म की टीम उन्हें लेकर ज़्यादा आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर ने भी फिलहाल फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है।
श्रद्धा कपूर के पास इस समय फिल्मों की लाईन लगी हुई है। उनके पास स्त्री का सीक्वल और नागिन ट्राईलॉजी भी है। वहीं सारा अली खान के हाथ में भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

श्रद्धा Vs सारा
श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को अभी तक दर्शकों ने साथ में नहीं देखा है। ऐसे में उनकी जोड़ी भी परदे पर कमाल दिखा सकती है। दिलचस्प है कि श्रद्धा और सारा अली खान के बीच, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया के लिए भी टक्कर थी लेकिन ये फिल्म कियारा आडवाणी के हिस्से आ गईं।

बेहद पसंद है कार्तिक - सारा की जोड़ी
गौरतलब है कि दर्शकों को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी काफी ज़्यादा पसंद है। लव आजकल की रिलीज़ से पहले ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के चर्चे इतने ज़्यादा हो चुके थे कि इनकी फिल्म को बहुत ही ज़्यादा पब्लिसिटी मिली।

नहीं दिखा पाए कमाल
हालांकि, कार्तिक और सारा की फिल्म परदे पर इतना ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इसका कारण, उनकी जोड़ी की बहुत ज़्यादा चर्चा या इम्तियाज़ अली की कमज़ोर फिल्म या फिर दोनों को ही माना जा सकता है। लेकिन कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी का जादू अभी तक दर्शकों ने नहीं देखा।

कंट्रोवर्सी से घिरे थे कार्तिक
गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक आर्यन काफी कंट्रोवर्सी से घिरे थे जब उन्हें गैर ज़िम्मेदाराना कह कर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म दोस्ताना 2 से निकाल दिया गया था। माना जा रहा था कि फिल्म साईन करने और शूट करने के बाद कार्तिक आर्यन स्क्रिप्ट में बदलाव मांग रहे थे।

नाराज़ थे करण जौहर
वहीं रिपोर्ट्स का मानना था कि करण जौहर कार्तिक आर्यन से खफा थे क्योंकि कार्तिक ने अपनी डेट्स दोस्ताना 2 को ना देकर राम माधवानी की नेटफ्लिक्स फिल्म धमाका को दे दी। धमाका की शूटिंग फटाफट पूरी हुई और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

आसपास निगेटिव खबरें
बात करें सारा अली खान की तो वो भी पिछले साल काफी कंट्रोवर्सी से घिरी रहीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां एक तरफ, सारा और सुशांत के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बोला गया वहीं नारकोटिक्स ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स मामले में भी पूछताछ के लिए समन भेजा। ये समन, रिया चक्रवर्ती के बयान के बाद भेजा गया था जिसके मुताबिक, सारा अली खान, सुशांत के साथ ड्रग्स लेती थीं।

काम पर किया फोकस
दिलचस्प ये है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, दोनों ने ही इतनी निगेटिव खबरों के बीच भी केवल अपने काम पर फोकस रखा है। जहां सारा अली खान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं वहीं कार्तिक आर्यन के पास फिलहाल फिल्मों की लाईन लगी हुई है। वो फिलहाल बॉलीवुड के सबसे नए सितारे के रूप में उभर रहे हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान एक तरफ जहां अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ वो विकी कौशल के साथ द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा फिलहाल, सारा का नाम किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।

फिल्मों की लाईन
दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन के पास फिल्मों की लाईन लगी हुई है। एक तरफ धमाका और भूल भुलैया 2 रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे जिसमें वो एक एयरफोर्स ऑफिसर बने हैं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक रोहित धवन की शहज़ादा में कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











