..................... अनीस बज्मी की अगली फिल्म में सारा अली खान- विकी कौशल ? Sara Ali Khan to romance Vicky Kaushal in Anees Bazmee's next film - Hindi Filmibeat

अब बनेगी सारा अली खान- विकी कौशल की रोमांटिक जोड़ी, अनीस बज़्मी ने किया फाइनल?

केदारनाथ और सिंबा के बाद सारा अली खान डेविड धवन की कूली नंबर 1 और इम्तियाज अली की लव आजकल 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, मीडिया में आए ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सारा ने एक और फिल्म साइन कर ली है, जिसमें वो विकी कौशल के साथ दिखेंगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अनीस बज़्मी और ये पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म होगी।

इस फिल्म को लेकर अनीस बज़्मी ने एकता कपूर से भी मुलाकात की है। फिल्म में विकी कौशल फाइनल माने जा रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस को लेकर कंफ्यूजन था। निर्देशन किसी नए चेहरे को लेना चाहते थे। ऐसे में सारा अली खान का नाम सामने आया। अनीस बज़्मी के अनुसार, सारा एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्हें कॉमेडी फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए।

Sara Ali Khan- Vicky Kaushal

फिलहाल इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक फिल्म की अनाउंसमेंट हो जाएगी। कोई शक नहीं विकी कौशल और सारा अली खान जैसे दो दमदार स्टार को साथ देखना दिलचस्प होगा। फैंस इस जोड़ी को लेकर बेहद उत्साहित होंगे।

फिलहाल सारा वरूण धवन के साथ कूली नंबर वन की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म पूरी की है। वहीं, विकी कौशल भी अपनी आने वाली फिल्में भूत, उधम सिंह बॉयोपिक और तख्त में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X