कैटरीना कैफ की जगह टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 में क्यों हुई सारा अली खान की एंट्री?
सारा अली खान के पास इस समय आनंद एल राय की अतरंगी रे है जिसकी शूटिंग वो जल्दी ही खत्म करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसके बाद उनकी अगली फिल्म हीरोपंती 2 हो सकती है। हीरोपंती 2 के लिए वैसे तो टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट कैटरीना कैफ के बारे में सोचा जा रहा था।
लेकिन कैटरीना कैफ के पास सलमान खान की टाईगर 3 और फिर धर्मा प्रोडक्शन्स की फोन भूत है। जबकि हीरोपंती 2 की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी और ये टाईगर का अगला प्रोजेक्ट हो सकता है।

ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि अब हीरोपंती 2 की हीरोइन का किरदार सारा अली खान के ज़िम्मे आने वाला है। दिलचस्प है कि सारा अली खान और टाईगर श्रॉफ की जोड़ी कई बार बनते बनते रह चुकी है।
जहां सारा अली खान को बागी 3 के लिए अप्रोच किया जा चुका है वहीं दूसरी तरफ, सारा के करियर की शुरूआत टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ होने वाली थी। लेकिन सारा दो हीरोइन वाली फिल्म के साथ डेब्यू नहीं करना चाहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications