..................... सारा अली खान कार्तिक आर्यन के घर से निकलकर अपने घर की तरफ दौड़ती हुई नज़र आईं | Sara Ali Khan spotted running towards her house after leaving Kartik Aaryan's house - Hindi Filmibeat

SPOTTED: कार्तिक के घर से निकलीं सारा, अपने घर पहुंची और तेज़ी से अंदर दौड़ गईं, वायरल तस्वीरें

कोई माने या ना माने लेकिन कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इस समय बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। हाल ही में सारा अली खान को कैमरों ने कार्तिक आर्यन के घर से निकलते हुए कैद किया। इसके बाद सारा अपने घर पहुंची और तेज़ी से अंदर की तरफ दौड़ गईं।

बस फिर क्या है तब से सारा अली खान की ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

sara-ali-khan-spotted-running-towards-her-house-after-leaving-kartik-aaryan-s-house

गौरतलब है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी शुरू होने में करण जौहर के शो कॉफी विद करण का काफी योगदान है। यहां देखिए इनकी प्यारी सी लव स्टोरी और भी प्यारी तस्वीरों में।

कार्तिक और सारा, 14 फरवरी को इम्तियाज़ अली की फिल्म के साथ परदे पर दस्तक देंगे। इस फिल्म का नाम फिलहाल आजकल बता कर इसे लव आजकल का सीक्वल कहा जा रहा है लेकिन खबरों की मानें तो इम्तियाज़ अली फिलहाल फिल्म के लिए नाम ढूंढ रहे हैं।

वहीं कार्तिक और सारा की जोड़ी परदे पर आने से पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। खबर है कि भूलभुलैया सीक्वल के लिए भी कार्तिक आर्यन के अपोज़िट सारा अली खान को अप्रोच किया गया है।

अब देखना है कि दोनों की ये बेहद खास दोस्ती क्या बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में अपना नाम शामिल कर पाती है या नहीं। ऑफ स्क्रीन या ऑन स्क्रीन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X