..................... Sara Ali Khan's film will be released after Jahnvi Kapoor's Debut - Hindi Filmibeat

कल ही फाइनल हुई है 30 साल बाद धमाकेदार रीमेक...RELEASE DATE दे देगी झटका

Recommended Video

Jhanvi Kapoor to Debut before Sara Ali Khan in this SUPERHIT REMAKE; Find out here | FilmiBeat

बॉलीवुड बड़ी ही डांवाडोल जगह है, यहां हर पल कुछ ना कुछ बदल जाता है। मिनटों में फिल्में बदल जाती हैं। मिनटों में फिल्में कैंसिल हो जाती है। लेकिन अब जो खबर है वो सैफ अली खान की बिटिया को झटका ज़रूर देगी।

दरअसल, पिछले एक डेढ़ साल से दो नाम लोगों ने काफी ज़्यादा सुने - श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान।

sara-ali-khan-s-film-will-be-released-after-jahnvi-kapoor-s-debut

दोनों ही करण जौहर के साथ अपना डेब्यू करने वाली थी। सारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर, सलमान के जीजा जी आयुष के साथ रात बाकी, ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म जैसे नाम के साथ जुड़ीं।

वहीं जान्हवी कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक, सैराट रीमेक जैसे नाम से जुड़ीं। लेकिन दोनों में से किसी का भी लॉन्च पक्का नहीं हुआ।

सारा ने करण का साथ छोड़कर एकता कपूर - अभिषेक कपूर को पकड़ा और अब सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ में आने वाली हैं।

जान्हवी इंतज़ार ही कर रही थीं। सारा की शूटिंग, रिलीज़ डेट सब तय हो गई। आखिरकार, जान्हवी ने भी करण का साथ छोड़ा और खबर आई कि वो पापा बोनी कपूर की फिल्म में, मम्मी श्रीदेवी के साथ मिस्टर इंडिया सीक्वल से डेब्यू करेंगी।

अब खबर है कि जान्हवी का डेब्यू सारा से पहले ही हो जाएगा। यानि कि 2018 के दिसंबर में पहले, जान्हवी कपूर की मिस्टर इंडिया सीक्वल रिलीज़ हो जाएगी।

अब इन बातों में कितनी सच्चाई है पता नहीं। वहीं दूसरी तरफ, कई स्टार किड्स अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X