Ooo: लाइफ से ऋतिक रोशन OUT तो टाईगर श्रॉफ IN
करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल की कास्ट को लेकर काफी समय से केवल कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब आखिरकार फिल्म का स्टारकास्ट फाइनल हो गई है।
काफी समय से सारा अली खान की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इतनी गपशप है कि लोग वाकई जानना चाहते हैं कि आखिर उनका डेब्यू किस फिल्म से हो रहा है। सबसे पहले तो खबर आई कि सैफ अली खान की बेटी और करीना कपूर की दोस्ती अमृता सिंह को पसंद नहीं आ रही।
खबर ये भी थी कि करीना सारा को करियर टिप्स दे रही हैं और अमृता ऐसा नहीं चाहती। इसके बाद सारा के स्टू़डेंट ऑफ द ईयर सीक्वल में होने की खबर आई जिसे खारिज कर दिया गया क्योंकि अमृता अपनी बेटी का डेब्यू सीक्वल से नहीं करना चाहती थीं।

फिर खबर आई कि सारा अली खान ऋतिक रोशन के साथ करण जौहर की अगली फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी और डीटेल्स भी बाहर आईं लेकिन अब ऋतिक रोशन भी सारा की लाइफ से बाहर जा चुके हैं।
["मैंने फिल्मों में बहुत किस किया पर तुम्हें किस करना बेस्ट लगता है!"]
और इसलिए फिर से एक बार खबर है कि सारा अली खान की लाइफ में वापस टाईगर श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। यानि कि लगभग तय है कि आखिरकार सारा अपना डेब्यू करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से ही करेंगी जिसके हीरो टाईगर श्रॉफ हैं।
वैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए बॉलीवुड में कई नाम सामने आए थे। शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर भी बड़े दावेदार थे पर अब वो श्रीदेवी की बेटी के साथ इस रीमेक से डेब्यू करेंगे।
वहीं कई बड़े स्टार्स की बेटियां, फिल्म की लीड हीरोइन के लिए दावेदार थीं। जानिए सारी कहानी -


Click it and Unblock the Notifications