OUCH.. टूट गया सपना.. हाथ से निकल गई 400 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म!

सारा अली खान ने आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन अफवाहों की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने सारा अली खान को रिजेक्ट कर दिया है।

By Neeti

यहां बात हो रही है बॉलीवुड स्टार किड सारा अली खान की। सैफ अली खान की बेटी सारा अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. तो कभी स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

पोस्टपोंड होगी ये धमाकेदार 'टाईगर' सीक्वल.. 2018 में होगा धमाका!

लेकिन बता दें, फिलहाल सारा स्टूडेंट ऑफ दि ईयर में फाइनल नहीं हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। दरअसल, आमिर खान की फिल्म के लिए सारा ऑडिशन देने गई थीं। लेकिन फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा को सारा में दम नहीं लगा और उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।

Sara Ali Khan

और इसके साथ ही सारा अली खान का एक बड़ा ख्वाब टूट गया। सारा का नहीं.. बल्कि सैफ भी चाहते थे कि आमिर खान की फिल्म सारा को ंमिल जाए.. आखिर किसी स्टार किड के लिए इससे बेहतरीन डेब्यू और क्या हो सकती है। लेकिन अब तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सारा के हाथों से निकल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X