ऋतिक की हीरोइन बनने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं #KhanDaughter
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ऋतिक रोशन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आजकल अपने डेब्यू की जमकर तैयारी कर रही हैं और अगर सूत्रों की मानें कि इसका पहला कदम है बाईक चलाना सीखना है और सारा उसमें जुट गई हैं।
सूत्रों की मानें तो सारा अली खान ऋतिक रोशन के अपोज़िट करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स से अपना स्टार डेब्यू करने जा रही हैं और इसलिए उनका खास ख्याल रखा जा रहा है।

इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं करण मल्होत्रा। करण और ऋतिक पहले भी अग्निपथ में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा करण ने धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ब्रदर्स डायरेक्ट की थी।
सारा अली खान करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली थीं जो कि फिलहाल नहीं हो रहा है लेकिन इसके बाद माना जा रहा था कि वो मोहित सूरी की The Fault In our Stars का रीमेक करेंगी।
[#Scoop: अमृता सिंह ने कसी बेटी पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!]
माना जा रहा है कि ऋतिक और सारा की ये फिल्म काफी अलग है। ये फिल्म हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी होगी जिसके लिए सारा को बाइक चलाना सीखना है। वैसे सारा से पहले जानिए कौन कौन सी हीरोइनें बन चुकी हैं बुलेट रानी


Click it and Unblock the Notifications