'गैरजिम्मेदार हैं सैफ'..बेटी सारा अली खान को लेकर भिड़े मम्मी-पापा..करीना भी नाराज
सारा की डेब्यू फिल्म तो लगभग फाइनल हो चुकी है लेकिन मम्मी-पापा हैं कि झगड़े ही जा रहे हैं।
इन दिनों स्टार किड्स के डेब्यू का सीजन है। इस सीजन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार किड्स का करियर तय हो रहा है। इन्हीं स्टार किड्स में एक नाम शामिल है सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का। सारा की डेब्यू फिल्म तो लगभग फाइनल हो चुकी है लेकिन मम्मी-पापा हैं कि झगड़े ही जा रहे हैं।
[शाहरुख की मीडिया से गुजारिश - "प्लीज मेरे बच्चों को परेशान ना करें"]
दरअसल, कुछ दिनों पहले सारा के डेब्यू पर सवाल किए जाने पर सैफ अली खान का बयान आया था कि वे इससे खुश नहीं है और उन्हें अपनी बेटी के फ्यूचर की फिक्र है। इंडस्ट्री में सारा कितनी चल पाएंगी या नहीं इसे लेकर सैफ की चिंता साफ दिख रही थी। सैफ के इस बयान के बाद खूब खबरें उड़ी कि सैफ बिटिया को फिल्मों में नहीं देखना चाहते।

वहीं शायद मम्मी अमृता को सैफ का ये बयान पसंद नहीं आया और उन्होंने सैफ को क्या-क्या सुना डाला। वहीं अमृता के बयान के बाद सैफ ने चुप रहने में ही भलाई समझी और इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आगे जानें क्या है पूरा मामला और अमृता ने सैफ को ऐसा क्या कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications