2018 तक BOOKED है ये सुपरस्टार....अगला धमाका सीधा 2019 में!
खबर थी कि जबसे जान्हवी कपूर का डेब्यू अनाउंस हुआ है तब से सारा अली खान अपने करियर को लेकर काफी टेंशन में है। अब खबर है कि केवल सारा नहीं, उनकी मम्मी अमृता सिंह भी काफी टेंशन में है और उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर भी कर दी है।
दरअसल, सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ नाम की फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर और डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक कपूर।

लेकिन अब दिक्कत ये है कि अभिषेक ने सारा को साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज़ तक वो दूसरा प्रोजेक्ट नहीं लेंगी। लेकिन दिक्कत ये है कि सारा की पहली फिल्म रिलीज़ होगी दिसंबर 2018 में।
हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा ने एक प्रोजेक्ट ऑफर किया, जिसे सारा को मना करना पड़ा और इसी कारण मम्मी अमृता सिंह आग बबूला हो रही हैं। वहीं सारा की खास दोस्त, श्रीदेवी की बेटी, जान्हवी कपूर, करण जौहर की सैराट रीमेक से डेब्यू कर रही हैं।
इतना ही नहीं धड़क नाम की ये फिल्म अप्रैल में आ जाएगी और इसके बाद, जान्हवी का नाम जुड़ रहा है, रणवीर सिंह की टेंपर रीमेक से।
लेकिन सारा को अपनी अगली फिल्म के लिए 2019 तक का इंतज़ार करना होगा। जबकि एक समय पर पूरा बॉलीवुड सारा के पीछे पड़ा था -


Click it and Unblock the Notifications
