..................... Sara Ali Khan might play Irrfan Khan's daughter in Hindi Medium sequel - Hindi Filmibeat

सात फिल्में REJECT और अब इस धमाकेदार सीक्वल में साथ आएंगे दो खान सुपरस्टार्स

सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन ये सब जानते हैं कि सारा के पीछे फिलहाल पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। अब उनकी डेब्यू फिल्म केदारनाथ तो लटक गई है।

माना जा रहा है कि केदारानाथ के प्रोड्यूसर ने फिल्म से अपना हाथ खींच लिया है और सारा का डेब्यू लटक गया है। लेकिन अब सात फिल्में रिजेक्ट करने के बाद सारा ने अगली फिल्म के लिए हामी भर दी है।

sara-ali-khan-might-play-irrfan-khan-s-daughter-hindi-medium-sequel

हिंदी मीडियम 2017 की बेस्ट फिल्मों में से एक थी और अब इसके सीक्वल पर तेज़ी से काम चल रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म के सीक्वल में सारा अली खान, इरफान खान की बेटी के किरदार में नज़र आ सकती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सारा कम से कम 7 फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं। जिनमें सनी देओल, अनुष्का शर्मा, सलमान खान और करण जौहर जैसे बड़े लोगों की फिल्में शामिल हैं।

लेकिन सारा की मां अमृता सिंह उनके लिए परफेक्ट डेब्यू चाहती थीं। जहां पापा सैफ अली खान चाहते थे कि करण जौहर ही सारा को लॉन्च करें वहीं मम्मी अमृता सिंह ने अपनी दोस्त एकता कपूर पर भरोसा कर केदारनाथ चुना।

अब देखना है कि सारा की डेब्यू फिल्म का क्या हाल होता है। वैसे सारा अली खान इस वक्त बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई हैं और सलमान खान से लेकर सनी देओल तक उनके पीछे पड़े हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X