डेब्यू हुआ नहीं लेकिन 3-3 बड़ी फिल्में, इस स्टारकिड ने मारी हैट्रिक, ताबड़तोड़ तारीफें
इन दिनों बॉलीवुड में नई एंट्री का दौर चल रहा है। इस दौर में जहां जाह्नवी कपूर एंट्री मार चुकी हैं वहीं अब अगला नंबर सैफ अली खान की बेट सारा अली खान का है। सारा अली खान की बात करें तो सिंबा ज्वाइन करने के बाद उनकी किस्मत बुलंदियों पर चल रही है। सिंबा तो फाइनल हो ही चुकी हैं वहीं उनकी फिल्म केदारनाथ की रिलीज पर लगी अड़चनें भी खत्म हो गई हैं। केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है वहीं सिंबा 28 दिसंबर को.. इन दोनों फिल्मों के अलावा सारा ने डेब्यू से पहले ही हैट्रिक मार दी है।
[होश उड़ा देगी अक्षय कुमार की 2.0, रिलीज से पहले कहानी वायरल, एकदम जबरदस्त]
दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि सारा को एक और फिल्म मिल गई है। वो भी उस एक्टर के साथ जिस पर वो लट्टू हैं। ये फिल्म 2009 में आई लव आज कल की सीक्वल है। इम्तियाज अली की लव आज कल 2 के लिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। इसके पीछे वजह बताई जा रहा है कि इम्तियाज को सारा का चुलबुलापन काफी भा गया है। वहीं कार्तिक आर्यन को सारा डेट करने की इच्छा पहले ही नेशनल टेलीविजन पर जता चुके हैं। ऐसे में लोग दोनों को साथ देखना चाहते हैं।

ऐसी खबरों और केदारनाथ में सारा को मिली तारीफों के साथ एक बात तो तय है कि सारा आने वाले समय की सुपरस्टार साबित होने वाली हैं। जाह्नवी का डेब्यू भले ही सारा से पहले हुआ है लेकिन सारा का धमाका सभी सुपरस्टार्स पर भारी पड़ने वाला है। आगे जानें उन 10 स्टार किड्स का नाम जो इस साल या जल्द ही बॉलीवुड में ले सकते हैं धमाकेदार एंट्री।


Click it and Unblock the Notifications