Sara Ali Khan- एक्स बॉयफ्रेंड के साथ ये काम करने वाली हैं सारा अली खान, चर्चा में है प्रोजेक्ट!

कुछ फिल्में किसी अलग ही कारण से खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त ऐसी ही चर्चा अक्षय कुमार की एक फिल्म को लेकर हो रही है जिसका नाम स्काई फोर्स होने वाला है। खबरें हैं कि इस फिल्म में सारा अली खान नजर आने वाली हैं लेकिन मजेदार बात ये है कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा।
इस फिल्म को निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर बना रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि तीन महीने के अंतराल में शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर में इसको लेकर दावा किया गया है कि सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी एक साथ नजर आने वाले हैं।
न्यूज एजेंसी को सूत्रों से पता चला है कि सारा फिल्म के लिए लंदन में वीर और अक्षय के साथ शामिल होंगी। फिल्म में सारा के किरदार के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई है। फिल्म के कलाकारों में अब अक्षय, वीर और सारा शामिल हैं,
जो फिल्म के बारे में ऑनलाइन हलचल पैदा करने के लिए एकदम सही तिकड़ी है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि सारा अली खान इस फिल्म के साथ कैसा धमाका करती हैं।
सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर खबरों में हैं और विकी कौशल के साथ उनकी फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका कर दिया है और लोगों को पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications