OUCH: 2017 रिलीज़ डेट...सुपरहिट सीक्वल...लेकिन दोनों हीरोइनें OUT!

2018 में करण जौहर अपनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल लेकर आने वाले थे लेकिन फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है।

जब से करण जौहर की स्टू़डेंट ऑफ द ईयर सीक्वल अनाउंस हुई, फैन्स काफी एक्साइ़टेड हो गए। फिर धीरे धीरे फिल्म को लेकर एक एक चीज़ फाइनल होने लगी। सबसे पहले फाइनल हुआ फिल्म का हीरो - टाईगर श्रॉफ।

इसके बाद टाईगर श्रॉफ की हीरोइन के लिए पूरे बॉलीवुड में तलाश होने लगी। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, नव्या नवेली नन्दा, दिशा पटानी सबका नाम फिल्म के सीक्वल से जोड़ा गया लेकिन अब इनमें से कोई फिल्म में नहीं है।

sara-ali-khan-disha-patani-student-of-the-year-sequel

काफी दिनों से एक ही खबर छाई हुई थी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और उनका डेब्यू, करीना कपूर के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल में।
[बेटी की ये तस्वीरें देख ही संजय दत्त हुए एलर्ट]

माना ये भी जा रहा था कि सारा करीना से काफी फैशन टिप्स ले रही हैं और करीना के जन्मदिन पर उनका ब्रांड न्यू अवतार देखकर सब चौंक गए। गपशप गली में खबरें थीं कि सारा अली खान की जो तस्वीरें मीडिया में वायरल हुईं, उसे लेकर अमृता सिंह काफी नाराज़ हैं।

इसके बाद खबर आई कि करीना चाहती हैं कि सारा करण जौहर से ट्रेनिंग लेकर उनकी देख रेख में डेब्यू करें जबकि अमृता सिंह और सैफ अली खान दोनों ही नहीं चाहते की सारा अली खान दूसरी आलिया भट्ट बन जाएं।
[लाइफ से ऋतिक रोशन OUT तो टाईगर श्रॉफ IN]

हालांकि इनमें से हर खबर अफवाह ही निकली। फिलहाल तक की जानकारी यही कहती है कि सारा करण जैहर की फिल्म से ही डेब्यू करेंगी लेकिन वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल नहीं होगी। और उनका डेब्यू अमृता सिंह की पूरी देख रेख में होगा।

मिलिए बॉलीवुड के सबसे कड़क मम्मी पापा से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X