Sara Ali Khan ने पर्दे के पीछे बुलाकर Shehnaaz Gill के साथ कर दी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरी लिपस्टिक गई'

सारा अली खान इस वक्त अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो शहनाज गिल के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल इस दौरान सारा अली खान, शहनाज गिल के चैट शो देसी वाइब्स में पहुंची थीं और अपकमिंग फिल्म गैसलाइट का प्रमोशन करती नजर आई थीं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो कि सभी को हैरान करने के लिए काफी है।
सारा और शहनाज दोनों की मस्तीखोर हैं और इस बीच भी उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो हो रहा है। दरअसल इन दोनों ने शो के दौरान भी मस्ती का प्लान बना डाला और मिलकर एक रील भी बनाई जिसमें उन्होंने 'नॉक नॉक' बजाया।
सारा को पर्दे के अंदर छिपाकर कैद किया गया था, जैसे ही गिल ने कहा, "नॉक नॉक," सारा पर्दे से बाहर आईं और चित्रांगदा का गाना "कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधा अंदर आओ राजा।"

शहनाज का रिएक्शन
सारा के गाने पर शहनाज का रिएक्शन आपको हैरान कर देगा। इसके बाद पर्दे में छिपकर दोनों ने लिप टू लिप किस करने की एक्टिंग की और बाहर आकर शहनाज ने कहा कि मेरी लिप्सटिक खत्म हो गई।

खूबसूरत लग रहीं थीं
इस तरह से इन दोनों की ये मजेदार रील बन गई और अब वो तेजी से वायरल हो रही है। सारा अली खान इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं और कई बार वो तस्वीरें बेहद बोल्ड होती हैं।

शहनाज गिल
बात करें शहनाज गिल की तो उनका शो देसी वाइब्स विद शहनाज काफी खबरों का हिस्सा है और कई सितारे इस शो में लगातार आ रहे हैं।

उनका किरदार कमाल का होगा
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल अपना दमदार डेब्यू करने वाली हैं और ऐसा कहा जा रहा है की उनका किरदार कमाल का होगा।


Click it and Unblock the Notifications