..................... Sara Ali Khan to debut opposite Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

#JustIN: ऋतिक के साथ डेब्यू करने जा रही हैं सैफ की बेटी सारा अली खान!

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ऋतिक रोशन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है।

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, हर दिन के साथ अपने बॉलीवुड करियर के लिए और तैयार नज़र आती हैं और इसलिए उनके डेब्यू पर सबकी नज़रें हैं।

हालांकि उनके डेब्यू को लेकर कई फिल्मों की अफवाहें उड़ चुकी हैं लेकिन मम्मी अमृता सिंह ने सब अफवाहों को नज़र अंदाज़ कर दिया है। अब ताज़ा खबर काफी दिलचस्प है।

sara ali khan hrithik roshan

फिलहाल तो उनका डेब्यू हुआ नहीं है लेकिन सैफ अली खान की बेटी कई दिनों से चर्चा में खूब है। हालांकि पहले ये चर्चा काफी पॉज़िटिव थी और बाद में निगेटिव हो गई।

सारा अली खान करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली थीं जो कि फिलहाल नहीं हो रहा है लेकिन इसके बाद माना जा रहा था कि वो मोहित सूरी की The Fault In our Stars का रीमेक करेंगी।

हालांकि खबरें ये भी थीं कि ऋतिक के साथ आखिरकार इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। अब देखना ये है कि इस फिल्म में फाइनली ऋतिक के साथ कौन फाइनल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X