खतरे में सारा अली खान का डेब्यू, नहीं साइन कर सकतीं कोई फिल्म
सारा अली खान केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं और लंबे समय से उनके डेब्यू का इंतजार भी हो रहा है लेकिन अब अभिषेक कपूर और KriArj इंटरटेनमेंट के बीच विवाद से ये खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।इसका कारण ये है कि KriArj और टी-सीरिज ने अपना नाम वापस ले लिया है।
इसके बाद सबसे ज्यादा टेंशन सारा अली खान की बढ़ गई है और जाहिर है किसी भी नए एक्टर के साथ ऐसा ही होगा।फिलहाल सारा अली खान को कई फिल्में ऑफर हो रही हैं लेकिन वो फिल्में नहीं साइन कर सकती हैं क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि सारा अली खान फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट के तहत हैं और वो कोई और दूसरी फिल्म साइन भी नहीं कर सकती हैं।

सारा अली खान को यहां तक कि अनुष्का शर्मा की बुलबुल भी ऑफर हुई थी लेकिन सारा अली खान ने इस फिल्म को भी साइन करने से मना कर दिया है। कहा तो ऐसा भी जा रहा था कि सारा अली खान को रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के ऑपोजिट साइन कर सकते हैं। हालांकि ऑफिशियल जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
KriArj इंटरटेनमेंट के अर्जुन कपूर ने एक मीडिया एजेंसी से बात चीत में कहा है कि "सबसे पहले हम आपको बता दें कि फिल्म बंद नहीं हुई है।फिल्म पर काम चल रहा है। बतौर प्रोड्यूसर मैं जानता हूं कि कुछ चीजें हर फिल्म के साथ जुड़ी बोती हैं।" उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "सारा अली कान का करियर KriArj के लिए भी उतना ही मायने रखता है।
कोर्ट जाने का हमारे पास ठोस कारण है लेकिन हम जानते हैं कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।" ये केदारनाथ की टीम के साथ-साथ सारा अली खान के लिए भी राहत भरी खबर है। फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत लीड
रोल में हैं। दोनों का लुक भी जारी किया गया था जो लोगों को काफी पसंद भी आया था। अब देखना ये होगा कि आखिरकार फिल्म का आगे क्या भविष्य होता है।


Click it and Unblock the Notifications