सारा अली खान ने विकिपीडिया से की गुज़ारिश - मेरी उम्र बदल दो, मैं केवल 23 साल की हूं
सारा अली खान एक मज़ेदार स्टार किड हैं। उन्हें ड्रामा पसंद है। ये बात ना सिर्फ रणवीर सिंह कॉफी विद करण पर बता चुके हैं बल्कि सारा अली खान के हालिया प्रमोशन और इंटरव्यू देखकर हर कोई समझ गया है। उनके अंदर सुपरस्टार बनने वाले सारे गुण हैं। ऊपर से वो मज़ेदार भी हैं तो सोने पर सुहागा।
हाल ही में डीएनए को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में सारा ने गुज़ारिश कर डाली कि प्लीज़ कोई विकिपीडिया पर मेरी उम्र बदल दो। सारा ने बताया कि उनकी पैदाइश 1995 की है और वो केवल 23 साल की हैं। जबकि विकिपीडिया उनकी उम्र 25 साल बताता है। उन्होंने कई बार इसे बदलने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं।

अब किसी फैन ने सारा की ये गुज़ारिश सुनकर, उनके विकिपीडिया पेज पर उनकी उम्र बदलकर 23 साल कर दी है। सारा ने अपने बारे में ये भी बताया कि वो पटौदी पैलेस की राजकुमारी नहीं है जैसा कि लोग समझते हैं। सारा अली खान ने हाल ही में केदारनाथ के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया है। उन्हें अपने किरदार के लिए काफी सराहना मिल रही है।
वहीं 28 दिसंबर को सारा अली खान, रोहित शेट्टी की सिंबा में रणवीर सिंह के अपोज़िट नज़र आने वाली हैं। आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जिनकी बेटियां भी हीरोइन बनी हैं। तस्वीरों में देखिए ये मां और बेटियां अपनी डेब्यू फिल्मों में कैसे दिखती हैं -


Click it and Unblock the Notifications