कार्तिक आर्यन के साथ फोटो खिंचवाते हुए Awkward दिखीं सारा अली खान, तेज़ी से कार्तिक से दूर भागीं, Viral Video

बॉलीवुड के मशहूर एक्स कपल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, हाल ही में एक इवेंट में साथ दिखाई दिए। इस इवेंट में जब दोनों आमने सामने हुए तो उन्हें एक साथ कैमरों के लिए पोज़ भी करना पड़ा। उनके साथ वरूण धवन और कियारा आडवाणी भी दिखाई दिए। कार्तिक और सारा कैमरों के सामने पोज़ कर रहे थे लेकिन सारा इस दौरान काफी Awkward दिखाई दीं।

जैसे ही उन्हें मौका मिला वो तुरंत, स्टेज से उतर कर बिना कैमरों की ओर देखें और बिना मीडिया के सवालों का जवाब दिए, वहां से भागती हुई दिखाई दीं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

sara-ali-khan-awkwardly-runs-away-from-ex-kartik-aaryan-after-posing-with-him-for-pics-see-video

हालांकि, फैन्स अपने फेवरिट जोड़ी #Sartik को साथ में देखकर काफी खुश थे और अगर सारा अली खान, कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीरें खिंचवा लेतीं तो फैन्स का भी दिन बन जाता। गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या पिछली फिल्मों के दौरान उनके अफेयर की खबरें केवल पब्लिसिटी स्टंट था तो कार्तिक ने इसे नकारते हुए कहा, मैं भी इंसान हूं, हमारे इमोशन भी होते हैं। इसमें कुछ स्टंट नहीं होता है।

हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान, सारा अली खान ने अपने और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

सारा अली खान ने किया था एलान

सारा अली खान ने किया था एलान

ये सारा सिलसिला शुरू हुआ सारा अली खान के एक जवाब से। कॉफी विद करण पर सारा अली खान ने करण जौहर से कहा कि किसे डेट करना चाहोगी तो सारा ने जवाब दिया - कार्तिक आर्यन। इसके बाद वो हर इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र करती गईं। करण जौहर ने सारा से ये भी पूछा कि क्या वो ये प्रपोज़ल कार्तिक आर्यन तक पहुंचा दें तो सारा ने जवाब दिया बिल्कुल। इसके बाद से ही दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आने लगी।

पापा ने पूछा पैसा

पापा ने पूछा पैसा

सारा अली खान, करण जौहर के इस शो पर अपने पिता सैफ अली खान के साथ आई थीं। जब करण जौहर ने सैफ अली खान से सारा की पसंद कार्तिक के बारे में पूछा तो सैफ अली खान का जवाब था - क्या उसके पास पैसा है? अगर उसके पास पैसा है तो वो मेरी बेटी को रख सकता है। बाद में कार्तिक से मीडिया ने सारा के इस एलान के बारे में जब सवाल किया तो कार्तिक का जवाब था - मैं पैसा कमा रहा हूं।

रणवीर ने करवाई पहली मुलाकात

रणवीर ने करवाई पहली मुलाकात

इसके बाद तो जैसे पूरा बॉलीवुड इन दोनों को मिलवाने में जुड़ गया। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान, सारा अली खान, अपने सिंबा को स्टार रणवीर सिंह के साथ पहुंची थीं। वहां रणवीर ने सारा की मुलाकात कार्तिक से करवाई। इस फंक्शन का वीडियो काफी वायरल हुआ था। करण जौहर ने इस बात का क्रेडिट भी लिया कि दोनों की फिल्म लव आजकल 2 इसी काउच से बनना शुरू हुई। हालांकि काफी पहले से इम्तियाज़ अली की फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की बात थी।

काफी गहरी हो गई दोस्ती

काफी गहरी हो गई दोस्ती

इसके बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। क्योंकि कॉफी विद करण के ही एक एपिसोड में कार्तिक ने सारा को फोन लगाया और सारा ने तुरंत फोन उठाया। माना ये भी गया कि सारा और कार्तिक के बीच की सारी दास्तान केवल इस फिल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट है और इसे केवल फिल्म लव आजकल के पहले, दोनों की जोड़ी को फेमस करने के लिए किया जा रहा है।

केवल फिल्म में किया डेट

केवल फिल्म में किया डेट

कारण जो भी हो लेकिन सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और फैन्स को इनकी जोड़ी को परदे पर देखने का इंतज़ार था। लेकिन लव आजकल की रिलीज़ के बाद और फिल्म के फ्लॉप होते ही दोनों की जोड़ी पर भी ब्रेक लग गया। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो केवल फिल्म में कार्तिक को डेट कर रही थीं।

नहीं चली थी फिल्म

नहीं चली थी फिल्म

भले ही ये फिल्म नहीं चली थी लेकिन फैन्स को कार्तिक और सारा की जोड़ी काफी पसंद आई थी। लव आजकल के बाद सारा अली खान को कार्तिक के अपोज़िट भूल भुलैया 2 और सत्यनारायण की कथा के लिए अप्रोच किया गया लेकिन सारा ने कार्तिक के अपोज़िट ये दोनों ही फिल्में रिजेक्ट कर दीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X