Breaking Buzz: सलमान खान की दबंग 3 के लिए फाइनल हुआ ये 150 करोड़ी सुपरस्टार
सलमान खान किसी की मदद करने की ठान लेते हैं तो कर के ही छोड़ते हैं। जब से उन्होंने बॉबी देओल को रेस 3 में वापसी का मौका दिया है तब से सुना है कि बॉबी देओल के पास ऑफर की कमी नहीं है।
तो अब सलमान ने बॉबी से फोकस शिफ्ट कर लिया है और अपने दूसरे को स्टार पर लगाया है। बात हो रही है साकिब सलीम की जो काफी समय बाद रेस 3 से परदे पर वापसी कर चुके हैं। और वापसी करते ही 150 करोड़ी स्टार भी बन चुके हैं।

खैर, अब खबरें हैं कि सलमान खान ने रेस 3 के बाद साकिब सलीम को दबंग 3 में भी लेने का विचार कर लिया है। हालांकि अभी टीम इस बात पर विचार विमर्श कर रही है। साकिब सलीम को फिल्म के लिए मुख्य विलेन की भूमिका में चुनने पर विचार हो रहा है।
[2018 की सबसे बड़ी TAKKAR- सलमान खान Vs आमिर खान, किसकी होगी जीत]
हालांकि साकिब सलीम, सलमान खान से भिड़ते कैसे लगेंगे पता नहीं। पहले ये रोल सोनू सूद का ही माना जा रहा था। लेकिन फिर खबर थी कि साउथ के सुपरस्टार जगपति बाबू दबंग 3 के विलेन होंगे।
अब साकिब के नाम पर विचार किया जा रहा है। वैसे बॉलीवुड में नए विलेन की पूरी एक खेप आ चुकी है जो फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है -


Click it and Unblock the Notifications
