Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसर ने कराया ऐसा फोटोशूट की फैंस को आया गुस्सा

Sapna Choudhary: सपना चौधरी हरियाणी की जानी मानी डांसर और अभिनेत्री हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने एक बेहद ही प्यारा फोटोशूट कराया है और इसको देखकर फैंस को गुस्सा आ गया है।
दरअसल हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 4 तस्वीरें शेयर की है। इसे लेकर सपना चौधरी को ट्रोल भी किया गया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'थमने नू लागे मोम का से, ना ना छोरी का दिल स्टोन का से!'
इन तस्वीरों में उन्हें हाथ में गन लेकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में वह गाड़ी में बैठकर पोज दे रही है। वहीं, तीसरी फोटो में वह खड़े होकर लेकर बोल्ड पोज दे रही है। चौथी तस्वीर में वह फिर से गाड़ी में बैठकर अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही है।
इस तस्वीरों में उन्हें ऑल वेस्टर्न आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने चोटी बांध रखी है और स्टाइलिश गॉगल भी लगा रखा है। उन्होंने मेकअप कर रखा है और ईयररिंग भी पहन रखी है। वह हाई हील्स पहनकर गाड़ी के पास खड़ी होकर बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही है।
इससे पहले भी अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सपना चौधरी पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय डांसर हैं। उन्होंने बिग बॉस में भी काम किया है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications