भंसाली को मिली 50 करोड़ की रक़म
सांवरिया के असफल होने के बाद भी सोनी का विश्वास अब भी संजय लीला भंसाली के साथ है. सूत्रों के अनुसार सोनी पिक्टुरेस नें भंसाली को दो फिल्मों के लिए50 करोड़ रुपये दिए हैं.
सोनी के साहस का जवाब नहीं. उसकी संजय लीला की सांवरिया बेशक सफल नहीं रही पर सोनी है कि एक कोशिश और करने की कोशिश कर रहा है.
सूत्रों का कहना है कि सोनी और संजय के इस रिश्ते की गूंज अमेरिका तक में सुनायी दे रही है और कहा जा रहा है सोनी ने अपनी पिछली फिल्म की पंद्रह करोड़ की निर्देशन की कीमत की बजाय इस बार अपनी दो नयी फिल्मों के लिए संजय को करीब आध अरब रूपए दिए हैं.
हालांकि सोनी से संबंधित लोगों ने अभी इसकी पुष्ठि नहीं की है पर सोनी के विक्रमजीत रॉय का मानना है कि संजय एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और उनके साथ कोई भी कभी भी काम करने को तैयार रहता है.'


Click it and Unblock the Notifications