तलाक के बाद टीवी एक्ट्रेस की अदाएं हो गई हैं बेहद कातिलाना, फोटोज देख बहके फैंस

Sanjeeda Sheikh: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही संजीदा सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में संजीदा की बहुत ही प्यारी सी फोटोज इंटरनेट पर सामने आई है जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
संजीदा शेख की सोशल मीडिया पर नई फोटोज-
बैसे तो संजीदा शेख कई सालों से छोटे पर्दे से दूर हैं। परंतु सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। लगातार अपनी फोटोज साझा करती रहती हैं। अब एक बार फिर संजीदा शेख ने अपनी अदाएं दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
हाल ही में आमिर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में एक्ट्रेस की खुबसूरती देख फैंस दीवाने हो गए हैं।
ट्रेडिशनल लुक में संजीदा शेख बहुत ही प्यारी लग रही हैं और उनका आउटफिट काफी ज्यादा सुंदर है, जो एक्ट्रेस की खुबसूरती पर चांद चांद लगा रहा है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस ने बेहद ही बोल्ड तरह का ब्लाउज पहना है।
सोशल मीडिया पर कई सारे यूर्जस संजीदा की इन फोटोज में कमेंट कर रहे हैं और उनके हुस्न के साथ उनकी फिटनेस और खुबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने कहा है कि, तलाक के बाद एक्ट्रेस बहुत प्यारी हो गई हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में संजीदा-
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि संजीदा शेख और आमिर अली का तलाक काफी समय पहले ही हो चुका है। दोनों इस वक्त अपनी अपनी जिंदगी काफी खुश हैं। दोनों एक-दूसरो को लेकर काफी कोई विवादित बयान भी नहीं देते हैं।
ऐसे में कई बार संजीदा शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहती हैं। आमिर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख के एक्टर हर्षवर्द्धन राणे को डेट करने के रूमर्स हैं हालांकि दोनों ने कभी भी रिश्ते में होने की बात एक्सेप्ट नहीं की। वहीं एक इंटरव्यू में आमिर से भी इस बारे में पूछा गया था। इस पर आमिर ने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि उनकी एक्स वाइफ खुश रहें।


Click it and Unblock the Notifications
